राजधानी दिल्ली में पारा गिरने से ठंड बढ़ी, 9 ट्रेनें लेट

By Shobhna Jain | Posted on 9th Jan 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 09 जनवरी, (वीएनआई) उत्तर भारत में जारी ठंड के कहर के साथ दिल्ली एनसीआर समेत कई  इलाकों में बर्फीली हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ी है। वहीं कोहरे के कारण दिल्ली पहुंचने वाली कुल 9 ट्रेनें लेट चल रही हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार  दिल्ली एनसीआर में पारा गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेलिसियस दर्ज किया गया था। हालांकि मंगलवार को दिन में धूप खिली रही लेकिन हवाओं के कारण ठंड बनी रही। ऐसे में कई बेघर लोग मजबूरन जगह जगह बने रैन बसेरों की ओर बढ़ गए। वहीं आज सुबह हलके कोहरे और ठंड के साथ रही। दिनभर स्मॉग रहने की संभावना है। वहीं इस ठंड और कोहरे का खासा असर रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 14th Jul 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india