राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया

By Shobhna Jain | Posted on 8th Nov 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 8 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली आज सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। सुबह का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं, ²श्यता 300 मीटर रही। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, लेकिन दिनभर आसमान साफ रहेगा। वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 9th Feb 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india