राजधानी दिल्ली में सुबह बदली छाई, कोहरे के कारण 11 रेलगाड़ियां रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 7th Dec 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 7 दिसम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह बदली छाई रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, उत्तरी भारत के विभिन्न भागों में कोहरे के कारण लगभग 11 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया, जबकि 12 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और दो ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 53 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, ²श्यता 700 मीटर रही। 

मौसम विभाग ने आमतौर पर दिन में बदली छाए रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 13.3 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम का सामान्य तापमान है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india