राजधानी दिल्ली में सुबह कोहरा छाया

By Shobhna Jain | Posted on 5th Nov 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 5 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा और यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 96 प्रतिशत और दृश्यता 800 मीटर रही।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन दिनभर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रह सकता है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 27th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 20th Dec 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india