राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली छाई रही

By Shobhna Jain | Posted on 5th Jul 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 5 जुलाई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली छाई हुई है। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई और मंगलवार से लेकर अब तक 1.0 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आज आसमान में सामान्य तौर पर बदली छाई रहेगी। बारिश की हल्की संभावना है। कल (गुरुवार) दोपहर से शाम के बीच बारिश हो सकती है। बीते दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india