राजधानी दिल्ली में सुबह घना कोहरा, 21 रेलगाड़ियां रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Jan 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 2 जनवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई। कोहरे के चलते 21 रेलगाड़ियां रद्द की गई और 64 देरी से चल रही हैं। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 97 फीसदी रहा जबकि दृश्यता 300 मीटर रही।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, सुबह घने कोहरे होने के बावजूद दिन में आसमान साफ रहेगा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, उत्तरी भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते 24 ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india