राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली छाई रही

By Shobhna Jain | Posted on 30th Apr 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बदली छाई रही। दिन का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने पूर्वानुमान में शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 50 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा,"दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली में बीते शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 9th Jan 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india