राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्की बारिश

By Shobhna Jain | Posted on 28th May 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 28 मई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज तड़के ठंडी हवा चलने और हल्की बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विभाग ने सोमवार तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। अधिकारी ने बताया, रविवार को दिनभर आंशिक बदली छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। सोमवार तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सफदरजंग वेधशाला में 11.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लोधी रोड पर 9.8 मिलीमीटर, रिज पर 5.8 मिलीमीटर, अयानगर में 1.4 मिलीमीटर और पालम में 1.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से बह रही दक्षिण-पूर्वी हवा, हरियाणा में चक्रवाती स्थिति और पश्चिमी राजस्थान से आ रही गर्त राजधानी में अचानक बारिश होने का कारण रहे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 87 फीसदी दर्ज की गई। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 24th Jun 2023

अस्त उदय
Posted on 10th Mar 2016
आज का दिन : nandalal
Posted on 16th Apr 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india