नई दिल्ली, 28 दिसम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह धुंध छाई रही। आज सुबह न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा। सफदरजंग इलाके में दृश्यता 400 मीटर और पालम में 200 मीटर रही।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सुबह मध्यम से घने कोहरे के साथ आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।
वहीं राजधानी में बीते मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।