राजधानी दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश, दिनभर बादल छाये रहेंगे

By Shobhna Jain | Posted on 27th Jan 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 27 जनवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज हुई झमाझम बारिश के बाद आज भी कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। आज सुबह तक यहां कम से कम 30.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, पिछले पांच सालों में यह पहली बार है, जब 27 जनवरी को दिल्ली में बारिश हुई है। आज सुबह बदली रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पालम में 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि लोधी रोड में 31.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आया नगर में 33.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सफदरजंग में 30.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रिज क्षेत्र में सबसे अधिक 36.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जलभराव के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई क्षेत्रों में यातायात जाम की समस्या देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में दिनभर बदली रहेगी। पूर्वाह्न् हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। वहीं बीते गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 16 डिग्री अधिक दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

विकास
Posted on 7th Apr 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india