राजधानी दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Dec 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (वीएनआई)। देश की राजधानी में आज सुबह मौसम साफ रहा। दिन का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं सुबह दृश्यता 1,000 मीटर और सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 91 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुबह हल्की धुंध के साथ दिनभर आसमान साफ रहेगा। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का संभावना है। एक दिन पहले बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीँ रेलवे प्रशासन के अनुसार कोहरे के कारण और संचालन संबंधी अन्य कारणों से 33 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जबकि तीन रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india