राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ

By Shobhna Jain | Posted on 21st Dec 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह मौसम साफ और खुशनुमा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह दृश्यता 1,500 मीटर रही। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुबह हल्की धुंध के साथ दिनभर आसमान साफ रहेगा। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। एक दिन पहले राजधानी का अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 23rd Sep 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india