राजधानी दिल्ली में आज तेज धुप निकली

By Shobhna Jain | Posted on 18th May 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 18 मई (वीएनआई)| देश कि राजधानी दिल्ली में आज तेज धूप निकली। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 50 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, दिन में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 3rd Nov 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india