राजधानी दिल्ली में आज सुबह तेज धूप निकली

By Shobhna Jain | Posted on 16th May 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 16 मई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह तेज धूप रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में 38 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिनभर आंशिक बदली छाई रह सकती है और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 27th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन : RAJASTHAN
Posted on 30th Mar 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india