राजधानी दिल्ली में आज पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है

By Shobhna Jain | Posted on 15th Apr 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो इस साल का सर्वाधिक गर्म दिन हो सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह तेज धूप के साथ हुई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आम तौर पर अप्रैल माह में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहता है, पर शनिवार को पारा बढ़ने और इसके 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि बीते साल यानी 2016 में केवल 17 अप्रैल को ही पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि माह के आखिर तक यह 40 डिग्री से कम ही रहा था। वहीँ दिल्ली में शुक्रवार का दिन साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, जब अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india