राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी, रेलवे यातायात पर पड़ा असर

By Shobhna Jain | Posted on 14th Jan 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 14 जनवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह भी कड़ाके की ठंड जारी रही। आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 97 फीसदी जबकि दृश्यता 300 मीटर रही। मौसम विभाग के मुताबिक, आज सुबह आसमान साफ ही रहेगा लेकिन दोपहर में बदली छाई रह सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बीते दिन अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में घने कोहरे की वजह से कुल 25 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

ये पिंजरा
Posted on 22nd Mar 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india