राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी, 25 रेलगाड़ियां देरी से चल रही है

By Shobhna Jain | Posted on 13th Jan 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 13 जनवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक कोहरा छाया रहा। आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 97 प्रतिशत जबकि दृश्यता 800 मीटर तक रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आज दिन में आसमान साफ रहेगा। जबकि दिन का आधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं बीते गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में कुल 25 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं जबकि आठ के समय के फेरबदल किया गया है और दो रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 14th Oct 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india