राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा, दिनभर आसमान रहेगा साफ

By Shobhna Jain | Posted on 11th Dec 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह घना कोहरा रहा। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 98 प्रतिशत रहा, जबकि दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली में बीते शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

-ये है सफलता
Posted on 18th Jun 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india