राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम साफ

By Shobhna Jain | Posted on 11th Apr 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आसमान साफ है। सुबह का न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 33 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में मौसम अधिक गर्म व शुष्क होगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india