राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बदली छाई रही

By Shobhna Jain | Posted on 9th Jun 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 9 जून (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बदली छाई हुई है। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 67 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिनभर आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली कड़कने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 34.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india