राजधानी दिल्ली में छाया घना कोहरा

By Shobhna Jain | Posted on 7th Dec 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 7 दिसम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के कुछ हिस्सों में दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई। विभाग के अनुसार आने वाले कम से कम दो और दिनों तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीँ बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम का सामान्य तापमान था, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य तापमान के बराबर 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

कोशिश
Posted on 21st May 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india