राजधानी दिल्ली में सुबह कोहरा छाया रहा, दिनभर आसमान रहेगा साफ

By Shobhna Jain | Posted on 4th Jan 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 4 जनवरी (वीएनआई)। देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा। आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सुबह मध्यम से घना कोहरा रहा। दिन में आसमान साफ रहेगा। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india