राजधानी दिल्ली में आज आंशिक बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Mar 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 3 मार्च (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बदली छाई रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 71 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिनभर आंशिक बदली छाई रहेगी। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी। जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं दिल्ली में बीते गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india