राजधानी दिल्ली में आज बारिश के आसार

By Shobhna Jain | Posted on 1st Mar 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 1 मार्च (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आसमान में आंशिक बदली रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबादी भी दर्ज की गई। उन्होंने बताया, दिन में आसमान में आंशिक बदली छाए रहने की संभावना है। साथ ही बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने या धूलभरी आंधी चलने का भी अनुमान है। जबकि उन्होंने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम का सामान्य तापमान था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india