तीन साल बाद गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली की हुई वापसी

By Shobhna Jain | Posted on 26th Jan 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 26 जनवरी (वीएनआई)| तीन साल बाद आज दिल्ली की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई, इसमें दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा शिक्षा प्रणाली में लाई गई सुधारों को प्रदर्शित किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ परेड में शामिल हुए। दिल्ली की झांकी में शहर में सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में लाए गए परविर्तन और शिक्षा के स्तर को उन्नत बनाने के लिए आप सरकार की पहल को सरकारी स्कूल के एक मॉडल को प्रदर्शित करके दिखाया गया। झांकी में सरकारी स्कूलों में जुलाई और अक्टूबर में बड़े पैमाने पर आयोजित हुए अभिभावकों और शिक्षकों की मुलाकात को भी दर्शाया गया। परेड में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हुए। राजपथ पर दिल्ली की झांकी आते ही भीड़ ने खुशी का इजहार किया। नीला स्वेटर पहने और काला मफलर बांधे हुए अरविंद केजरीवाल ने मुस्कुराते हुए अपनी पत्नी के साथ खड़े होकर झांकी का अभिवादन किया। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में ऐसी खबरें आई थीं कि केंद्र सरकार ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देते हुए दिल्ली की झांकी को शामिल करने से मना कर दिया था। हालांकि, दिल्ली के कपिल मिश्रा ने राज्य सरकार की भागीदारी की पुष्टि करते हुए इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। इससे पहले 2013 में दिल्ली की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई थी।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india