राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बदली छाई रही

By Shobhna Jain | Posted on 4th Apr 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली छाई रही। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक बदली छाए रहने तथा धूलभरी आंधी चलने का अनुमान जताया है। सुबह हालांकि धूप से राहत रही, पर न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 43 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दिन में आंशिक बदली छा सकती है। धूल भरी आंधी चलने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं राजधानी में बीते सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 27th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

अच्छा दिन
Posted on 20th Jan 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india