पुलिस ने जामिया हिंसक प्रदर्शन के मामले में 10 लोगों को किया गिरफ्तार

By Shobhna Jain | Posted on 17th Dec 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली,, 17 दिसंबर, (वीएनआई) दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 15 दिसंबर के हिंसक प्रदर्शन के मामले में किसी भी छात्र को गिरफ्तार नहीं किया है और जिनको गिरफ्तार किया गया है, उनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस का दावा है कि वीडियो फुटेज में गिरफ्तार किए गए लोग पत्थरबाजी करते और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां भी होगी। पुलिस कई वीडियो फुटेज खंगाल रही है और इसके जरिए उपद्रवियों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 1st Dec 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india