दिल्ली एनसीआर में कोहरे का कहर जारी, 27 ट्रेनें लेट

By Shobhna Jain | Posted on 4th Feb 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 04 फरवरी, (वीएनआई) दिल्ली एनसीआर में आज सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सड़कों पर विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम है। 

मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह को दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। 5 से 7 फरवरी के बीच गरज के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। बीते रविवार को भी मौसम सर्द रहा और बादल छाए रहे। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक यानी 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। वहीं कोहरे और ठंड के चलते यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिल्ली पहुंचने वाली कुल 27 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Posted on 13th Dec 2014
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india