दिल्ली-एनसीआर में फिर करवट लेगा मौसम, 18 ट्रेनें लेट

By Shobhna Jain | Posted on 12th Feb 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 12 फरवरी, (वीएनआई) देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है। दरअसल कुछ दिन पर गिरे ओलों के कारण ठंड अचानक बढ़ गई है। घना कोहरा भी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर मौसम तेज करवट ले सकता है। विभाग के अनुसार ये बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आ रहा है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर बाकी आसपास के राज्यों में भी देखने को मिल सकता है। आज सुबह दिल्ली एनसीआर में हल्के बादल और कोहरा देखने को मिला। हालांकि दिन में बादल छंटने और धूप निकलने की संभावना है। आज न्यूनतम तापमान 9 जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।  ठंड और कोहरे के चलते रेल यातायात पर भी काफी असर पड़ा है। दिल्ली आने वाली कुल 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Posted on 6th Nov 2014
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india