रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दशहरे पर पेरिस में करेंगे शस्त्र पूजा

By Shobhna Jain | Posted on 6th Oct 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर, (वीएनआई) रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस बार दशहरा के मौके पर पेरिस में पेरिस में शस्त्र पूजा करेंगे।

राजनाथ फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान लाने जा रहे हैं। पैरिस में 8 अक्टूबर को पहला राफेल विमान भारत को मिलेगा। उसी दिन वह राफेल में उड़ान भी भरेंगे। वहीं राफेल एयरक्राफ्ट की पहली खेप इस महीने भारत आ रही है, जिसका काफी समय से इंतजार था। सूत्रों ने बताया कि रक्षामंत्री 7 अक्टूबर को तीन दिवसीय यात्रा के लिए पेरिस रवाना होंगे, जहां 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान सौंपा जाएगा। गौरतलब है राफेल डील को लेकर काफी विवाद हुआ था, विपक्ष ने सरकार पर इस डील को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। लेकिन सरकार लगातार इन आरोपों को खारिज करती आ रही है।

एक जानकारी के अनुसार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह राफेल विमान लेने के बाद फ्रांसीसी सरकार के अधिकारियों के साथ रक्षा व अन्य सहयोग पर भी बैठक करेंगे। 9 अक्टूबर को राजनाथ सिंह अपने फ्रांसीसी समकक्ष के साथ बैठक करेंगे। वहीं इस मौके पर उप वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल हरजिंदर सिंह अरोड़ा के भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ जाने की संभावना है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 23rd Apr 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india