दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर जारी, 24 ट्रेनें लेट

By Shobhna Jain | Posted on 5th Feb 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 05 फरवरी, (वीएनआई) देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में ठंड ने लोगों को कंपा के रखा हुआ है। कोहरे की वजह से 24 ट्रेनें देरी से चल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं आज बारिश के आसार हैं। आज शाम से बारिश शुरू हो सकती है। ये बारिश बुधवार को भी जारी रह सकती है। इस बीच दिल्ली के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं जिससे तापमान के और अधिक गिरने की संभावना है। गौरतलब है बीते सोमवार की सुबह बेहद घने कोहरे के बाद धूप से लोगों ने राहत की सांस ली। 

कोहरे के चलते विजिबिलिटी 200 मीटर है। ठंड और कोहरे के चलते यातायात पर भी खासा असर पड़ा है। कोहरे के कारण उत्तर रेलवे की कुल 24 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके साथ ही हवाई यातायात भी बाधित हुआ है। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 21st Aug 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india