दिल्ली पुलिस के खिलाफ जामिया हिंसा पर मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज

By Shobhna Jain | Posted on 16th Dec 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 16 दिसंबर, (वीएनआई) दिल्ली के जामिया मिलिया विश्वविद्यालय में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में जारी विरोध प्रदर्शन हिंसक होने के बाद छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी देखी गई। वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस के खिलाफ भी शिकायत दर्ज हो गई है।

एक जानकारी के अनुसार ये शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में दर्ज हुई है। कैंपस में आज सुबह से सन्नाटा पसरा हुआ है। विश्वविद्यालय में छुट्टी की घोषणा होने के बाद छात्र अपने-अपने घरों की ओर जा रहे हैं। गौरतलब है  छात्रों और पुलिस के बीच झड़प के बाद पुलिस द्वारा हिरासत में लिए 50 छात्रों को देर रात रिहा कर दिया है। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन खत्म हो गया है। पुलिस ने कालकाजी पुलिस स्टेशन से 35 छात्रों को छोड़ा, जबकि फ्रेंड्स कॉलोनी से 15 छात्रों को रिहा किया है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 4th Jun 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india