राष्ट्रीय दलों के पास जितनी संपत्ति, उसका 70 फीसदी भाजपा के पास

By Shobhna Jain | Posted on 28th Jan 2022 | देश
altimg

नई दिल्ली, 28 जनवरी, (वीएनआई) एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा ताजा जारी रिपोर्ट के अनुसार केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे अमीर पार्टी है। 

एडीआर ने राजनीतिक दलों की संपत्ति को लेकर एक रिपोर्ट जारी बताया है कि, भाजपा ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में 4,847.78 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की, जो दूसरे किसी भी दल से कई गुना ज्यादा है। राष्ट्रीय दलों की कुल संपत्ति का करीब 70 प्रतिशत भाजपा के पास है। रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2019-20 में सात राष्ट्रीय दलों की ओर से घोषित कुल संपत्ति 6,988.57 करोड़ रुपए थी। सात राष्ट्रीय दलों में, सबसे अधिक संपत्ति भाजपा के पास 4847.78 करोड़ रुपए है, जो राष्ट्रीय दलों की कुल संपत्ति का 69.37 प्रतिशत है। बसपा के पास 698.33 करोड़ और कांग्रेस के पास 588.16 करोड़ की संपत्ति है। वहीं 2019-20 में 44 क्षेत्रीय दलों की कुल संपत्ति 2,129.38 करोड़ रुपए थी। क्षेत्रीय दलों की कुल संपत्ति का 95 फीसदी हिस्सा 10 पार्टियों के पास है। क्षेत्रीय दलों में समाजवादी पार्टी के पास सबसे ज्यादा संपत्ति 563.47 करोड़ रुपए हैं। इसके बाद टीआरएस के पास 301.47 करोड़ रुपए और अन्नाद्रमुक के पास 267.61 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india