बिहार में बादल छाए, बारिश के आसार

By Shobhna Jain | Posted on 25th Jul 2017 | देश
altimg

पटना, 25 जुलाई (वीएनआई)। बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में आज सुबह आसमान पर बादल छाए हुए हैं। पटना का आज न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे के दौरान मौसम विभाग ने पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से भारी बारिश के आसार जताए हैं। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.2 डिग्री व पूर्णिया का 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री, गया का 30.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 24 मिलीमीटर और पटना में 7.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india