पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान ने ली शपथ

By Shobhna Jain | Posted on 16th Mar 2022 | देश
altimg

चंडीगढ़, 16 मार्च, (वीएनआई) पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद आज पार्टी के विधायक दल के नेता भगवंत मान ने राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। 

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भगत सिंह के गांव खटकर कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं राज्यपाल द्वारा केवल भगवंत मान को ही शपथ दिलाई गई और बाकी के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण बाद में होगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी संस्‍थापक और दिल्‍ली के मुख्‍मयमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्‍ली उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया भी भगवंत मान के साथ बसंती रंग की पगड़ी पहने नजर आए। गौरतलब है कि 10 मार्च को घोषित हुए पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के परिणाम में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की थी। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india