विदेशमंत्री सुषमा स्वराज को आज अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

By Shobhna Jain | Posted on 19th Dec 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (वीएनआई)| भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सफल गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद आज शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। गत 10 दिसंबर को उनके गुर्दे का प्रत्यारोपण किया गया, जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। एम्स के जन संपर्कविभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ है। उन्हें आज (सोमवार) अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। प्राधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने विदेश मंत्री के स्वास्थ्य की करीब से निगरानी की। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में एनेस्थेशिया व क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों के अलावा प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सक, नेफ्रोलॉजिस्ट, हृदय रोग विशेषज्ञ, इंडोक्राइनोलॉजिस्ट व पलमोनोलॉजिस्ट भी शामिल थे। टीम में हिसियोथेरापिस्ट, रेजिडेंट डॉक्टर और नर्से भी थीं।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 15th Mar 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india