नई दिल्ली, 16 जनवरी, (वीएनआई) देश की राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर जारी है और गिरते पारे ने आम लोगों की हालत खराब है। आज पारा 7 डिग्री तक लुढ़क गया है। वहीं कोहरे के कारण 11 ट्रेनें देरी से चल रही है।
गौरतलब है सेंटर फॉर हलिस्टिक डेवलप्मेंट नाम की एक एजेंसी ने एक आंकड़ा पेश करते हुए दवा किया है कि ठंड के कारण राजधानी में पिछले 14 दिनों में 96 बेघर लोगों की जान जा चुकी है। मौत के इस खतरनाक आंकड़े से ठंड के कहर का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। इन लोगों में सबसे अधिक मौत उत्तरी दिल्ली में हुई है।
वहीं राजधानी दिल्ली में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा कोहरे ने भी लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है।
No comments found. Be a first comment here!