गणेश चतुर्थी के उत्सव के दौरान 24 घंटे में 40 की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 14th Sep 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 14 सितम्बर, (वीएनआई) देशभर में गणेश उत्सव को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।  वहीं 11 दिन तक चले गणेश उत्सव के दौरान अलग-अलग जगहों पर गणेश विसर्जन के दौरान हुए हादसे में तकरीबन 40 लोगो की जान चली गई।

एक जानकारी के अनुसार मुख्य रूप से दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में गणेश उत्सव के दौरान लोगों की मौत हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले 24 घंटे के भीतर इतने लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं ताजा मामले में राजधानी दिल्ली में विसर्जन के दौरान नहाने गए कॉलेज के चार छात्रों की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को यमुना नदी में नहाने की जिद पर अड़े दो लड़के और दो लड़कियों की पानी में डूबने से मौत हो गई। ये सभी डीयू के छात्र थे।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 9th Jun 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india