लॉकडाउन में घर जा रहे 4 मजदूरों की सड़क हादसे में मौत

By Shobhna Jain | Posted on 12th May 2020 | देश
altimg

अंबाला/रायबरेली, 12 मई, (वीएनआई) देश में कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन की वजह से पलायन कर रहे मजदूरों की जान जाने का सिलसिला थम नहीं रही हैं। वहीँ पिछले 12 घंटे में सड़क के रास्ते अपने गांव निकले 4 मजदूरों की मौत हुई। 

हरियाणा के अंबाला कैंट में आज सुबह एक तेजी एसयूवी ने पैदल जा रहे दो मजदूरों को टक्कर मार दी। इसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा कार के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। वहीं उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मजदूर शिव कुमार दास को एक कार ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से अपने दोस्तों के साथ साइकिल से बिहार जा रहा था। सभी बिहार से थे और अपने घर के लिए निकले थे। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन : "Kasturba"
Posted on 22nd Feb 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india