मध्य प्रदेश में मतदान के दौरान कार्डिएक अरेस्ट से तीन चुनाव अधिकारियों की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 28th Nov 2018 | देश
altimg

भोपाल, 28 नवंबर, (वीएनआई) मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर आज एक साथ जारी मतदान के बीच मध्य प्रदेश में तीन चुनाव अधिकारियों की मौत हो गई है। आज सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

गुना में एक चुनाव अधिकारी के मरने की खबर है जबकि इंदौर में दो चुनाव अधिकारियों की मौत हो गई है। तीनों चुनाव अधिकारियों की मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया जा रहा है। इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज 230 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पिछले 15 साल से मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर से प्रदेश में कमल खिलाने का दावा कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस भी राज्य में अपना वनवास खत्म करने का प्रयास कर रही है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 21st Apr 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india