राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 24th Jul 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 24 जुलाई (वीएनआई)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली छाई रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 86 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शहर में रविवार को सुबह 8.30 बजे तक 14.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आयानगर में सबसे अधिक 9.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, एक दिन पहले रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india