गुजरात के जामनगर में 17 साल की लड़की से गैंगरेप

By Shobhna Jain | Posted on 5th Oct 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर, (वीएनआई) यूपी के हाथरस में एक लड़की के साथ हुई हैवानियत के बाद अब गुजरात के जामनगर में एक 17 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। ये मामला 28 सितंबर का बताया जा रहा है। 

जामनगर पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को पीड़िता किसी काम से बाहर गई थी। तभी चार लोगों ने उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। आरोप है चार लोगों ने नींद की गोली देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने चार में से तीन आरोपियों को बीते रविवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार है। चारों आरोपियों को ड्रग्स एडिक्ट बताया गया है। गौरतलब है गुजरात के महीसागर जिले के संतरामपुर कस्बे में भी एक 35 वर्षीय महिला को धमकी दे कर पिछले 15 दिनों में दो लोगों ने कई बार बलात्कार किया। इसमें भी दो गिरफ्तारियां हुई हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india