राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ी, कोहरे के कारण 12 ट्रेनें लेट

By Shobhna Jain | Posted on 14th Jan 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 14 जनवरी, (वीएनआई) देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में ठंड से लोगों का बुरा हाल है। एक बार फिर से उत्तर पश्चिमी ठंड और शुष्क हवाएं दिल्ली आएंगी। वहीं कोहरे के कारण 12 ट्रेनें देरी से चल रही है। 

मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री जबकि न्यूनतम 7 डिग्री रहने की संभावना है। इसके अलावा धुंध का कहर भी जारी है। धुंध से यातायात बहुत अधिक प्रभावित हुआ है। राजधानी पहुंचने वाली कुल 12 ट्रेनें फिलहाल देरी से चल रही हैं। वहीं 14 से 16 जनवरी के बीच तापमान 3 से 4 डिग्री होने की संभावना है। ये तापमान 5 से 6 डिग्री भी रह सकता है। गौरतलब है रविवार को तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक यानी 23.5 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज हुआ। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india