छुआरा बनायेगा बलशाली,बढ़ायेगा खून, करेगा रोगमुक्त

By Shobhna Jain | Posted on 17th Oct 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली,18 अक्टूबर (अर्चनाउमेश/वीएनआई) छुहारा यानि सर्दियो का एक मेवा जो खास के साथ आम लोगो की जेबो के भी माफिक है. अक्सर र्मॉ, दादी, नानी शक्ति और बल के लिये गर्म दूध मे खजूर् उबाल कर पीने की सलाह देती है। पौष्टिकता से भरपूर छुहारा गर्म तासीर वाला होता है इसलिए इसकी उपयोगिता सर्दियों में बढ़ जाती है। वैसे इसका सेवन सालभर किया जा सकता है। शरीर को मजबूत बनाने के लिए दो-तीन छुहारे पांच सौ ग्राम दूध में देर तक उबालें। जब दूध तीन सौ ग्राम शेष रह जाए तो उसमें मिश्री मिलाकर सेवन करें। सुबह-शाम दो छुहारे चबाकर खाने और हल्का गर्म पानी पीने से कब्ज दूर होता है। इसके अलावा छुहारे और किशमिश खाने से भी कब्ज दूर होता है। छुहारे के सेवन से फेफड़े को शक्ति मिलती है। और श्वास रोग में लाभ होता है। पौढ़ावस्था में रात के समय बार-बार पेशाब त्याग के लिए मुश्किल हो तो कुछ दिन तक छुहारों का सेवन करें। छुहारे और गाय का दूध पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है। क्योंकि छुहारों में कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है। छुहारे की गुठली पानी के साथ किसी साफ पत्थर या सिल पर घिसें। फिर फोड़े-फुंसी व दूसरे व्रणों पर लगाने से जल्द लाभ होता है। सूजन व शूल नष्ट होता है। छोटे बच्चों को छुहारे खिलाने से उनके बिस्तर पर पेशाब करने की समस्या दूर होती है। दो छुहारे दूध में उबालकर रात को खाने और दूध पीने से स्वर बहुत सुरीला होता है। छुहारे को दूध में उबालकर खाने और दूध पीने से एक सप्ताह में बवासीर नष्ट होता है। छुहारे कब्ज को नष्ट करके बवासीर रोग का निवारण करते हैं। शारीरिक रूप से मोटो होने के लिए छुहारे दूध में उबालकर रोजाना खाना चाहिए। शरीर में रक्त और मांस की वृद्धि होती है। दिल को शक्ति प्रदान करने वाला छुहारा शरीर में रक्त वृद्धि करता है। स्त्रियों के मासिक धर्म के अवरोध की समस्या दूर करने के लिए एक छुहारा और दो बादाम की गिरी रात को पानी में डालकर रखें। सुबह उठकर दोनों को पीसकर मिश्री और मक्खन मिलाकर खाएं। समस्या दूर हो जाएगी। . खजूर न केवल दमे के रोगियों के लिए गुणकारी है बल्कि लकवा और सीने के दर्द की शिकायत को दूर करने में भी खजूर सहायता करता है। नोट- छुहारे खाने और दूध पीने के बाद डेढ़-दो घंटे तक पानी नही पीना चाहिए। वी एन आई
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
चैम्पियनशिप

Posted on 31st Jul 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india