दिल्ली मे सर्द मौसम की आहट - लगातार तीसरी सुबह भी कोहरे में लिपटी रही दिल्ली

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Dec 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली आज लगातार तीसरे दिन सुबह के वक्त कोहरे की चादर में लिपटी रही। कोहरे के कारण सुबह यहां दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दिल्ली में सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा रहा। जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं राजधानी में बीते गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 27th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 21st Nov 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india