राजधानी दिल्ली में आज धुंध से मिली राहत, दिन में मौसम साफ़ रहने की उम्मीद

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Dec 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार घने कोहरे का सामना कर रहे लोगों को आज सुबह धुंध कम होने से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 5.30 बजे पालम में दृश्यता 500 मीटर थी, जो 8.30 बजे तक बेहतर होकर 1,000 मीटर हो गई। अन्य इलाकों में सुबह 5.30 बजे दृश्यता 1,000 मीटर थी। आज दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 98 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं बीते शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो मौसम का सामान्य तापमान था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india