दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया के कार्यालय से दस्तावेज और कंप्यूटर चोरी

By Shobhna Jain | Posted on 30th Dec 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (वीएनआई)। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया के कार्यालय में बीते गुरुवार देर रात चोरी हो गई। चोर उनके दफ्तर से कुछ दस्तावेज व कंप्यूटर चुरा ले गए। पुलिस उपायुक्त (ईस्ट) ओमवीर सिंह ने कहा, उपमुख्यमंत्री के पटपड़गंज स्थित कार्यालय में गुरुवार देर रात लूटपाट हुई। सिंह ने बताया कि जिला फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से उंगलियों के निशान लिए हैं। सिंह के मुताबिक, कार्यालय स्थानांतरित किया जा रहा था और अधिकांश सामान पहले ही हटा लिए गए थे। हालांकि, कुछ दस्तावेज और दो कंप्यूटर चोरी हो गए। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पंकज सिंह ने बताया कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ था और लेटरहेड सहित कुछ दस्तावेज व दो कंप्यूटर के सीपीयू गायब थे। पार्टी कार्यालय के प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा, चोर सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी ले गए, जिनमें रिकॉर्डिग थी। उन्होंने बताया कि पुलिस शुक्रवार सुबह खोजी कुत्तों के साथ मामले की जांच के लिए सिसोदिया के कार्यालय पहुंची थी।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india