उप्र में भाजपा विधायक मथुरा पाल का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Jul 2017 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 22 जुलाई (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात की सिकन्दरा विधानसभा सीट से सत्तारूढ़ बीजेपी विधायक 72 वर्षीय मथुरा प्रसाद पाल का आज सुबह पांच बजे निधन हो गया। 

मथुरा पाल का निधन मथुरा के पास उस समय हुआ, जब उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। तीन बार विधायक और बसपा शासनकाल में राज्यमंत्री रहे मथुरा पाल अभी भी गांव से जुड़े हुए थे। जनता दल, कांग्रेस, बसपा और सपा से राजनीतिक सफर तय करते हुए वह भाजपा में पहुंचे और तीसरी बार विधायक बने। 

मथुरा पाल ने जीवन का सफर देश सेवा से शुरू किया। वह सेना में भर्ती हुए और सैनिक रहते हुए देश सेवा की। बीआरएस लेने के बाद गांव लौटे तो राजनीति में किस्मत अजमाने पहले निर्दलीय चुनाव लड़े, और फिर जनता दल में शामिल हो गए और विधायक बने। इसके बाद 1997 और 2017 में भाजपा से विधायक चुने गए।  इस बीच वह कांग्रेस, सपा और बसपा सभी दलों में रहे। बसपा से चुनाव हारने के बाद भी उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिला था। मथुरा पाल लम्बे समय से बीमार थे। विधानसभा चुनाव से पहले वह काफी बीमार थे। बीमारी की हालत में ही उन्होंने नामांकन भरा था। बीमारी से लड़ते हुए वह राजनीति कर रहे थे। अत्यधिक बीमारी हालत में भी उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
चैम्पियनशिप

Posted on 31st Jul 2016

नवरोज़ मुबारक
Posted on 20th Mar 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india