हरियाणा : मुख्यमंत्री खट्टर से मिलीं मिस इंडिया मानुषी छिल्लर

By Shobhna Jain | Posted on 4th Jul 2017 | देश
altimg
चंडीगढ़, 4 जुलाई। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 की विजेता मानुषी छिल्लर ने मंगलवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। मानुषी हरियाणा की रहने वाली हैं। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें गर्व है कि वह इस राज्य से हैं। उन्होंने 25 जून को मिस इंडिया का खिताब जीता था। मानुषी ने मीडिया से कहा, "अपने देश और राज्य के लिए मैं मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने की कोशिश करूंगी।" खट्टर ने कहा कि हरियाणा को देश में सबसे खराब लिंगानुपात के लिए जाना जाता है। राज्य की लड़कियां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ऊंचाइयां प्राप्त कर रही हैं। हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित गर्ल्स कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहीं मानुषी ने अपने प्रोजेक्ट शक्ति के बारे में विस्तार से बताया, जिसे उन्होंने महिलाओं और लड़कियों को मासिक धर्म की स्वच्छता के बारे में जागरूक करने के लिए शुरू की है। मानुषी ने कहा, "हरियाणा हमेशा से हर चीज में आगे रहा है। मैंने बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन अभी भी लंबा रास्ता तय करना है, जिसके लिए कठिन तैयारी की जरूरत है। मैं वादा करती हूं कि देश और राज्य के लिए गौरव हासिल करूंगी।"--आईएएनएस

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 29th Aug 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india