भारतीय मूल के गुजराती अरबपति ने इटली मे की बेटे की 140 करोड़ की शाही शादी

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Dec 2015 | देश
altimg
फ्लोरेंस,इटली,2 दिसंबर(अनुपमाजैन/वीएनआई) भारतीय मूल के दुबई मे बसे एक गुजराती अरबपति उद्द्योगपति योगेश मेहता के बेटे रोहन मेहता की यहा हुई 140 करोड़ की शाही शादी ने यहा के लोगो की ऑखे विस्मय से चौन्धियॉ दी है. स्वपनलोक से बुने गये माहौल मे रोहन की शादी लंदन मे फैशन कंपनी चलाने वाली रोशनी के साथ हुई। यहा के एक सुपर फाइव स्टार होटल में तीन दिन तक चली इस शादी में देश-विदेश के 500 से अधिक मेहमान शामिल हुए और सभे भारतीय परिधानो मे सजे संवरे थे। गौरतलब है कि दुबई मे बसे योगेश मेहता खाडी देशों के शीर्ष 25 अरबपतियों में शामिल हैं और २०१५ के दुनिया के सबसे धनाढ्य लोगो की सूची मे शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार योगेश मेहता हाथी पर बिठाकर बेटे की बारात निकालना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा और पशु कल्याण को ध्यान में रखते हुए इसकी अनुमति नहीं दी और उन्हे कारो के काफिले मे ही बेटे की बरात निकालनी पड़ी। लंदन मे बसे भारतीय मूल के परिवार की रोशनी फेशन डिजायनर है और खुद की कंपनी चलाती है जबकि जल्द ही पिता का अरबों मे फैली विरासत संभालने वाला रोहन फिलहाल बोस्टन की नॉर्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी में बिजनेस में ग्रेजुएशन कर रहे है शादी गुजराती रीति-रिवाजों के अनुसार ही हुई। मूल गुजरात के 51 वर्षीय योगेश मेहता त 28 वर्ष की उम्र में गुजरात से दुबई आये थे। यहां सबसे पहले उन्होंने ‘पेट्रोकेम मिडिल ईस्ट’ नामक कंपनी की स्थापना की। कुछ सालों बाद पेट्रोकेम यूके के साथ पार्टनरशिप की। इसके बाद कंपनी का विस्तार दुबई, भारत, यूके और बेल्जियम सहित दर्जनों देशों में किया। वर्तमान में योगेश महेता 623 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। योगेश से मिली जानकारी के अनुसार, उनके बेटे रोहन भी जल्द ही बिजनेस संभाल लेंगे।्वी एन आई
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
झारखंड चुनाव

Posted on 12th Mar 2015

Today in history
Posted on 10th Mar 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india